भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के गाह नामक गांव (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। हालांकि, 1947 में देश आजाद होने के बाद उनका परिवार अमृतसर आकर बस गया। 

मनमोहन के 6 बड़े फैसले

जुलाई 1991: अर्थव्यवस्था में उदारीकरण, औद्योगिक लाइसेंसिंग खत्म  जून 2005: सूचना का अधिकार  सितंबर 2005: रोजगार गारंटी योजना

भारत सरकार के लिए ये दी सेवाएं -मुख्य आर्थिक सलाहकार (1972-1976): प्रमुख आर्थिक निर्णयों में योगदान। -भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर (1982-1985): मौद्रिक नीति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

भारत के प्रधानमंत्री (2004–2014) डॉ. मनमोहन सिंह ने भारत के 13वें प्रधानमंत्री के रूप में लगातार दो कार्यकाल पूरे किए हैं।

उपलब्धियां और सम्मान -पद्म विभूषण (1987): भारत सरकार की ओर से उन्हें भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया गया। -कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड सहित कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से उन्हें मानद डॉक्टरेट मिला है।